Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedनिःशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर संपन्नरोही सेवा ट्रस्ट का आयोजन चंद्रपुर.

निःशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर संपन्नरोही सेवा ट्रस्ट का आयोजन चंद्रपुर.

सत्यशोधक न्युज

मुख्य संपादक.राजू. एन.शंभरकर. मो.ना.9270591297

सामाजिक कार्यों में अग्रणी रोही सेवा ट्रस्ट, बामणी द्वारा रविवार, 8 मार्च को “विश्व महिला दिवस’ के अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था। इस शिविर में चंद्रपुर और बल्लारपुर शासकीय अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर, ब्लड बैंक और फार्मेसी की टीमों ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर के दौरान मरीजों की विभिन्न जांच की गई और आवश्यक औषधियों का निःशुल्क वितरण किया गया। शिविर में मुख्य रूप से अस्थिरोग विशेषज्ञ डा. मल्लोजवार, डा. गौरव दांडेकर, डा. अंकिता वाघमारे, डा. संगीता खंडारे और डा. गौरव दिवेकर सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे। इस जनहितैषी पहल का 400 से अधिक नागरिकों ने लाभ उठाया, वहीं 15 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर रोही सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष पायल जोब विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशाल तांड्रा, जयश्री तांड्रा, राकेश दोन्तावार, रामबाबू और ट्रस्ट के अन्य सदस्यों ने अथक प्रयास किए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Most Popular