
सत्यशोधक न्यूज
राजू.एन.शंभरकर मुख्य संपादक मो.9511673435
दुर्गापुर सवांददाता- श्रीलखमापुर हनुमान मंदिर में शनिवार की रात को सुधिर मुनगंटीवार को सातवीं बार लगातार विधायक बनने की खुशी में उनकी तरफ से भव्य सुंदरकांड पाठ करवाया गया। तुलसीदास रचित रामचरित मानस के सुंदर कांड का संगीतमय पाठ में सुरेश शर्मा, उमाशंकर सिंह, नितिन माहेश्वरी, ब्रिजेशसिंह सेंगर, प्रकाश पांडेय, राजेंद्र पंपालिया, विनय श्रीवास्तव, आनंद झा, विजय शुक्ल, हरेंद्र सिंह,अक्षय सिंह, गुलाबराव पाटिल,राजेश चह्वाण, विजय मार्लिवार सहित भाजपा वरिष्ठ नेता चंदन सिंह चंदेल, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शर्मा, किरण बुटले, सोहन बुटले सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं भव्य सुंदरकांड पाठ में सम्मिलित हुए।
वरिष्ठ भाजपा नेता और लगातार सातवीं बार के विधायक सुधिर मुनगंटीवार प्रमुखता से शामिल हुए। इस अवसर पर उन्हें गर्मजोशी से स्वागत किया गया। लखमापुर मंदिर प्रबंधकों ने सुधिर मुनगंटीवार से मांग की है कि श्रद्धालुओं को बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर बड़ा करने में सहयोग करें।
गायकों के मधुर स्वरों और बैंजो, ढोलक, मंजीरा सहित विभिन्न वाद्य यंत्रों के सुर ताल से हुए सुंदरकांड पाठ पर सैकड़ों श्रद्धालुओं खूब झूमें। बीच-बीच में श्रीराम, श्रीकृष्ण, श्री हनुमान के भजन ने श्रद्धालुओं का मन हर्षित कर दिया। सुरेश शर्मा ने हनुमान चालीसा पाठ का संचालन किया। अंत में आरती गायन हुआ पश्चात प्रसाद वितरण ततपश्चात अल्पाहार वितरण किया गया।(फोटो


